How to Make Bootable USB Flash Drive of Window 10 in 2022 in Hindi | Go my class
- Go My Class
- Apr 21, 2022
- 3 min read
Updated: Apr 26, 2022
How to create bootable pen drive of window 10 in Hindi ? पेन ड्राइव को बूटेबल कैसे बनाये ?
हैल्लो दोस्तों, अगर आप अपने कंप्यूटर को खुद से फॉर्मेट करने के बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े।
यदि आपके पास एक कंप्यूटर या लैपटॉप है और आप चाहते हैं कि आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर को फॉर्मेट करके उसमें खुद से नया विंडोज इनस्टॉल करें तो सबसे पहले आपको विंडोज इनस्टॉल करने के लिए एक Bootable Pen Drive/Flash drive की जरुरत होगी। या फिर विंडोस कंपनी द्वारा दिया गया Bootable DVD या किसी अन्य Bootable DVD के माध्यम से भी अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में विंडोज इनस्टॉल कर सकते हैं। Bootable Pen Drive बनाने के लिए कम से कम 8 GB का Pen Drive की आवश्यकता होगी। एक बार आप बूटेबल पेन ड्राइव बना लेते हैं तो बहुत आसानी से अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में विंडोज इनस्टॉल कर सकते हैं।

बूटेबल यूएसबी पेन ड्राइव या फ़्लैश ड्राइव क्या है ?- What is Bootable Pen drive/Flash drive ?
Bootable USB Pen Drive या Flash drive एक प्रकार का उपकरण है जिसकी सहायता से हम ऑपरेटिंग सिस्टम/Operating System को अपने कंप्यूटर के हार्ड डिस्क में इनस्टॉल कर सकते हैं। बूटेबल यूएसबी डिवाइस बनाने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम की ISO Image file की आवश्यकता होगी।
ISO IMAGE FILE कैसे डाउनलोड करें ? How to download ISO IMAGE FILE ?
सबसे पहले आपको ISO IMAGE FILE बनाने के लिए Media Creation Tool की आवश्यकता होगी। Free में Media Creation Tool को डाउनलोड करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम/ Telegram channel को Join कर सकते हैं।
स्टेप 1 :~ Media Creation Tool Download करने के बाद Media Creation Tool File को ओपेन करने के लिए उस पर right click करें और इसके बाद Run as administrator पर क्लिक करें।
स्टेप 2 :~ इसके बाद आपके Computer Screen पर एक Applicable Notices License Terms का एक Pop-up window open होगा। इसमें निचे दिए गए Accept button पर क्लिक करें।

स्टेप 3 :~ Accept करने के बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दो आप्शन आ जायेंगे। जिसमें आप दूसरा आप्शन Create installation media को select करें और next पर क्लिक करें।

स्टेप 4 :~ इसके बाद आपके कंप्यूटर screen पर Language, Edition और Architecture का आप्शन दिखाई देगा। जिसमें बिना कुछ बदले next पर क्लिक करें या अपने आवश्यकता अनुसार बदलाब भी कर सकते हैं। जैसे:- 32-bit(x86), 64-bit(x64) या Both का चुनाव कर सकते हैं।

स्टेप 5 :~ इसके बाद आपको फिर से दो आप्शन दिखाई देगा। जिसमे ISO file वाले आप्शन को choose करें और next पर क्लिक करें। इसके बाद आपको लोकेशन choose करना होगा जहाँ आप ISO file को डाउनलोड करना चाहते हैं। इसके बाद आपको save बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके कंप्यूटर में ISO file डाउनलोड होना शुरू हो जायेगा।

स्टेप 6 :~ ISO file डाउनलोड complete होने के बाद finish पर क्लिक करें।
अब बूटेबल पेन ड्राइव बनाने के लिए आपके कंप्यूटर में ISO file तैयार है।
Rufus का इस्तेमाल कर के Bootable Pen drive/ Flash Drive कैसे बनायें ?
ISO file बनाने के बाद बूटेबल पेन ड्राइव बनाने की प्रक्रिया करते हैं। Bootable Pen Drive बनाने के लिए Rufus सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होगी। Rufus सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए बटन के माध्यम से हमारा telegram channel join कर सकते हैं।
स्टेप 1 :~ Rufus software डाउनलोड करने के बाद जिस भी पेन ड्राइव को बूटेबल बनाना चाहते हैं उसे अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में लगायें।
स्टेप 2 :~ इसके बाद अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में Rufus सॉफ्टवेयर को open करें।

स्टेप 3 :~ Rufus सॉफ्टवेयर open होने के बाद सबसे पहले device वाले आप्शन में अपना pen drive choose करें जिसको आप बूटेबल बनाना चाहते हैं । इसके बाद boot selection में Disk or ISO image को select करें और right side में दिए गए select बटन के माध्यम से ISO fil को select करें और open करें।
स्टेप 4 :~ इसके बाद Image Option में Standard windows installation को choose करें।
स्टेप 5 :~ इसके बाद बिना किसी दुसरे आप्शन को बदले निचे दिए गए start button पर क्लिक करें और ok पर क्लिक करें। इतना करते हीं आपके कंप्यूटर लैपटॉप में बूटेबल pen drive बनना शुरू हो जायेगा। पेन ड्राइव बनने की प्रक्रिया पूरा होने पर Rufus सॉफ्टवेयर को close कर दें।
अब आपका पेन ड्राइव बूटेबल बन गया है और किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप में windows इनस्टॉल करने के लिए तैयार/ready है।
तो फ्रेंड्स, इस पोस्ट में हमने ISO file create करना सिखा और साथ हीं सिखा की bootable pen drive कैसे बना सकते हैं। हम आशा करते हैं की अब आप bootable पेन ड्राइव बनाना सिख गए होंगे और ये पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा। अगर ये पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ इस पोस्ट को जरुर शेयर करें जिस से वो भी bootable पेन ड्राइव बनाना सिख सकें। अगले पोस्ट में bootable पेन ड्राइव से अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में windows install करना सीखेंगे।
Comments