top of page
Swirl

नोटपैड क्या है | Notepad Kya Hai | What is notepad in Hindi | Go my class

नोटपैड क्या है/Notepad Kya Hai ? - What is notepad in Hindi?

नोटपैड एक टेक्स्ट एडिटर एप्लीकेशन है जिसे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। नोटपैड को Richard Brodie ने 1983 में बनाया था। यह एक साधारण लेकिन बहुत हीं उपयोगी टेक्स्ट एडिटर एप्लीकेशन है जिसका उपयोग कोई भी विंडोज यूजर बहुत हीं आसानी से कर सकता है। नोटपैड का उपयोग सामान्यत: plain text डॉक्यूमेंट Create, Open, Edit, तथा Save करने के साथ-साथ plain text File को read करने के लिए भी किया जाता है। नोटपैड विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मुफ्त में Pre-install होता है। इसमें आप text style (Bold, Italic, Underline), font size को भी बदल सकते हैं। नोटपैड में create किए गए text file को '.txt' Extension के साथ save किया जाता है। अगर किसी file में स्पेशल formatting होती है या plain text file नहीं होती है तो नोटपैड उस file को read या edit नहीं कर सकता है।

Notepad Kya Kai?
Notepad

नोटपैड का उपयोग । Use of Notepad in Hindi


  • नोटपैड का उपयोग plain text file को पढ़ने, text file edit करने के लिए, साधारण कोडिंग करने के लिए किया जाता है।

  • इसमें HTML (Hyper text markup language) का इस्तेमाल कर के webpage create कर सकते हैं।

  • MS Word जैसे एडवांस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने से पहले नोटपैड का इस्तेमाल करने से MS Word का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।



How to open Notepad?


आप नोटपैड को अपने कंप्यूटर में कई तरीके से open कर सकते हैं।


  1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Window Key के साथ R key दवाएँ। अब आपके कंप्यूटर में Run कमांड open हो जायेगा। अब run कमांड के search box में नोटपैड लिखे और ok पर क्लिक करें या कीबोर्ड से enter बटन को दबाएं।

  2. window 7 में start मेनू को खोलें, उसमें आपको एक search box दिखेगा उस में Notepad लिखे और keyboard से enter key दवाएं। window 10 में ये search box डेस्कटॉप screen पर दिख जायेगा।


Title Bar:- Title bar नोटपैड के सबसे ऊपर स्थित एक पट्टी है जहाँ पर हमारे द्वारा save की गयी file का नाम दिखता है। जबतक हम उस open file को save कर के नाम नहीं देते है तबतक untitled लिखा रहता है।


Title Bar के right side में तीन बटन आते हैं जिन्हें कंट्रोल बटन कहा जाता है। पहला बटन "Minimize" कहलाता है जिसका shortcut (Alt+Space+C) है। open प्रोग्राम को टास्कबार में भेजने का काम करता है। दूसरा बटन "Maximize" है जिसका shortcut (Alt+Space+X) या Restore Down (Alt+Space+R) होता है। open प्रोग्राम की लम्बाई/चौड़ाई को कम-ज्यादा करने का काम करता है। तीसरा बटन close है जिसका shortcut key (Alt+Space+C) है, ये खुले प्रोग्राम को बंद करता है।


Menu Bar :- Title bar के नीचे वाली पट्टी जहाँ File, Edit, Format, View, Help आदि होते हैं उस पट्टी को menu कहते हैं।


Text Area:- नोटपैड में जहाँ text लिखा जाता है यह नोटपैड का सबसे बड़ा भाग होता है, जो भी हम लिखना चाहते हैं वो इसी Area में लिखा जाता है।


Scroll Bar:- Scroll bar दो प्रकार का होता है:- Verticle scroll bar और Horizontal scroll bar. जब नोटपैड में text ज्यादा लिख लेते हैं तो scroll bar के सहायता से हीं नोटपैड पेज को ऊपर, नीचे, दाएं और बाएं कर सकते हैं।


Status Bar:- यह scroll bar के ठीक नीचे होता है जो हमें cursor की स्थिति बताता है की हमारा mouse cursor किस line में कितने अक्षरों पर है। इसे hide और Unhide भी किया जा सकता है।


नोटपैड में 65535 तक text लिखा जा सकता है।



Features of Notepad in Hindi


Menu

  1. New :- यह आप्शन आपको File Menu में मिलेगा। इस Option का इस्तेमाल करके आप एक नई text file create कर सकते हैं।

  2. Open :- इस option की सहायता से आप पहले से बनी नोटपैड file को open कर सकते है।

  3. Save :- इस आप्शन का इस्तेमाल करके आप create किए गए नोटपैड file को save कर सकते हैं।

  4. Save As :- इस आप्शन का इस्तेमाल करके पहले से save नोटपैड file को किसी दुसरे नाम से save कर सकते हैं।

  5. Page Setup :- इस आप्शन का इस्तेमाल करके आप नोटपैड file का page size और margin सेट कर सकते हैं।

  6. Print :- इस आप्शन का इस्तेमाल कर के आप नोटपैड file में लिखे गए text को प्रिंटर के माध्यम से प्रिंट कर सकते हैं।

  7. Exit :- इस आप्शन का इस्तेमाल कर के आप नोटपैड को बंद कर सकते हैं। अगर आप नोटपैड में कुछ लिखने के बाद बिना save किए exit/close करते हैं तो तीन आप्शन दिखाई देता है। save, don't save, cancel अगर आप file को save करना चाहते हो तो save आप्शन पर क्लिक करें नहीं तो don't save पर click करते हीं नोटपैड बंद हो जायेगा। अगर गलती से close हो गया तो cancel पर click करें, नोटपैड बंद नहीं होगा।



Edit Menu


Edit menu का इस्तेमाल करके text को cut, copy paste, delete कर सकते हैं।


Format Menu


इस menu में आपको 2 option मिलते हैं जिसमे से पहला है word-wrap. जिसका इस्तेमाल करके आप लिखे हुए text को नोटपैड के window size के बराबर adjust कर सकते हैं।


Format menu का दूसरा आप्शन और tool है font tool जिसका इस्तेमाल करके आप नोटपैड के text का style, type और size बदल सकते हैं। style यानी Bold, Italic, Underline,... आदि।


View Menu


View menu में zoom आप्शन का इस्तेमाल करके आप नोटपैड में लिखे text को बड़ा करके देख सकते हैं। इसमें text का size बड़ा नहीं होता है सिर्फ text को बड़ा करके देख सकते हैं।


Status Bar आप्शन से आप नोटपैड के नीचे वाले bar को enable/Unhide और disable/Hide कर सकते हैं।


Help menu


Help menu का इस्तेमाल करके नोटपैड सॉफ्टवेयर की सामान्य जानकारी बिना इंटरनेट कनेक्शन के प्राप्त कर सकते हैं।



दोस्तों, इस पोस्ट के माध्यम से नोटपैड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने की पूरी कोशिश की है अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अगर इस पोस्ट से संबंधित कुछ पूछना हो तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है। हम आपके कमेंट का जबाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।


धन्यबाद !


Yorumlar


© Copyright
bottom of page