Microsoft office kya hai | Introduction of microsoft office | Go my class
- Go My Class
- Dec 16, 2021
- 2 min read
Microsoft Office

हैल्लो दोस्तों, आज इस पोस्ट में हम Microsoft Office के बारे में जानेंगे। कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ये ऐसा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसे स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और दुकान में उपयोग किया जाता है। अगर आप विस्तार से जानना चाहते हैं की माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस क्या है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस क्या है? | Microsoft office kya hai?
MS Office कंप्यूटर का सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है जो एक साधारण यूजर और प्रोफेशनल कंप्यूटर यूजर की कई जरूरतों को पूरा करता है। माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों का एक संग्रह है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के पैकेज के नाम से भी जाना जाता है। इस पैकेज में MS Word, MS Excel, MS PowerPoint और MS Access जैसे कई सारे Application Software शामिल है। इसे विशेष रूप से व्यवसाय और ऑफिस के काम को आसान बनाने के लिए डिजाईन किया गया है। MS Office को Microsoft Corporation द्वारा सर्वप्रथम 1990 में Launch किया गया था। Microsoft Corporation Co. के संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) हैं। Microsoft Corporation एक अमेरिकन कंपनी है। Microsoft Office दुनियाभर की विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है। इसे डेस्कटॉप, लैपटॉप, टेबलेट और स्मार्टफ़ोन जैसे सभी डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है। MS Office का उपयोग Document, Spreadsheet, Presentation बनाने तथा Database Management इत्यादि के लिए किया जाता है।
MS Office Package में आने वाले Application Software
Microsoft Word
Microsoft Excel
Microsoft PowerPoint
Microsoft Access
Microsoft Publisher
Microsoft Outlook
Microsoft OneNote
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का इतिहास | History of MS Office
Microsoft Office को C++ Programming Language में लिखा गया करीब 30 साल पुराना सॉफ्टवेयर है। इसकी शुरूआत 1989 में Microsoft Corporation द्वारा Mac Operating System के लिए किया गया था। उसके बाद Microsoft Office को 1990 में Window Operating System के लिए लाया गया। Microsoft Corporation के संस्थापक (Founder) Bill Gates ने 1 अगस्त 1988 को लॉस वेगास में आयोजित एक कंप्यूटर एक्सपो ट्रैड शो में पहली बार Microsoft Office की घोषणा की थी। जिसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का पहला संस्करण (Version) Office 1.0 नवम्बर 1990 में लांच किया गया। MS Office की पहली संस्करण बहुत हीं साधारण था और उसमें केवल Word, Excel और PowerPoint शामिल थे वो भी बहुत कम Features के साथ लेकिन जैसे-जैसे इसके नए-नए संस्करण (Versions) आते गए इनमें बदलाब होता गया। आज के MS Office window तथा Mac दोनों में बहुत Advance हो चुका है। इसमें कई सारे नए features आ चुके हैं। अब ये केवल कंप्यूटर तक हीं सिमित नहीं है बल्कि Smartphone, Tablet इत्यादि के लिए भी एम एस ऑफिस की Android Version उपलब्ध है।
Window Operating System के लिए आज तक MS ऑफिस द्वारा लाए गए सभी Versions निचे दिए गए हैं :~
MS Office Version | Release date |
MS Office 1.0 | 1990 |
MS Office 3.0 | 1992 |
MS Office 95 | 24 Aug 1995 |
MS Office 97 | 16 Jan 1997 |
MS Office 2000 | 7 Jun 1999 |
MS Office 2002/ XP | 31 May 2001 |
MS Office 2003 | 21 Oct 2003 |
MS Office 2007 | 30 Jan 2007 |
MS Office 2010 | 15 Jun 2010 |
MS Office 365 | 28 Jun 2011 |
MS Office 2013 | 29 Jan 2013 |
MS Office 2016 | 22 Sep 2016 |
MS Office 2019 | 24 Sep 2018 |
दोस्तों, आज कि इस पोस्ट में Microsoft Office के बारे में बताया गया, साथ हीं इस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ आपके साथ साझा किया गया। हम आशा करते हैं ये पोस्ट और इस पोस्ट से जुड़ी सभी जानकारियाँ आपके लिए फायदेमंद होगी। अगर ये जानकारियाँ आपको अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को लाइक करे जिससे हमें और भी अच्छे और जानकारी पूर्ण पोस्ट लिखने के लिए प्रेरणा मिलती रहे और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें जिससे उन्हें भी इस पोस्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हो सके।
आपने इस पोस्ट को पूरा पढ़ा इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!
Comments