top of page
Swirl

Top 5 Free video editing mobile apps in 2021 for YouTube in Hindi

Updated: Dec 10, 2021

YouTube के लिए 5 सबसे Best विडियो एडिटिंग मोबाइल ऐप्स

विडियो एडिटिंग ऐप्स के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। इस ब्लॉग पोस्ट में 5 सबसे अच्छे विडियो एडिटिंग ऐप्स के बारे में बताया गया है। आज के युग में इंटरनेट का उपयोग बहुत अधिक बढ़ गया है और इंटरनेट से जुड़ा हर व्यक्ति सोशल मीडिया का उपयोग करता है। इंटरनेट से जुड़ा यूट्यूब भी बहुत हिं प्रसिद्ध और लोकप्रिय ऐप्स है। इंटरनेट का सबसे बड़ा विडियो शेयरिंग प्लेटफार्म यूट्यूब है। अगर आप यूट्यूब विडियो पर अधिक व्यूज पाना चाहते हैं तो आपके विडियो का एडिट क्वालिटी और आउटपुट क्वालिटी अच्छा होना बहुत जरुरी है।


अगर आप यूट्यूब, फेसबुक, Instagram या अन्य किसी सोशल मीडिया पर विडियो अपलोड करना चाहते है तो इसके लिए अच्छा विडियो एडिटिंग ऐप्स की आवश्यकता होगी। आपके द्वारा रिकॉर्ड किया गया विडियो में किसी भी गलती को विडियो एडिटिंग ऐप्स के माध्यम से हटा सकते हैं।


विडियो एडिटिंग ऐप्स के सहायता से विडियो को क्रॉप करना, इफेक्ट्स लगाना, voice जोड़ना, म्यूजिक लगाना, विडियो क्लिप जोड़ना, टेक्स्ट, एनीमेशन लगाने जैसे कई अन्य काम कर सकते है।


एक अच्छा विडियो एडिटिंग ऐप्स वही होता है जो अधिक से अधिक फीचरस के साथ आता है और विडियो एडिटिंग के हर जरुरत को पूरा करता हो।


विडियो एडिट करना बहुत कठिन कार्य है और इसमें समय भी अधिक लगता है इसलिए अदि आप आसानी से इस्तेमाल की जाने वाली विडियो एडिटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपका समय भी बचेगा।


इसलिए मैं इस पोस्ट में आपको 5 सबसे अच्छे विडियो एडिटिंग ऐप्स के बारे में बताऊंगा।



1. Youcut



Youcut एक बहुत हिं अच्छा विडियो एडिटिंग ऐप्स है। Youcut का theme बहुत साधारण है इसलिए इस्तेमाल करने में बहुत हिं आसान है। Youcut विडियो एडिटिंग ऐप्स में विडियो एडिट करने पर वॉटरमार्क भी नहीं आता है। अगर आपका विडियो high resolution पर रिकॉर्ड किया गया है तो आपका विडियो की क्वालिटी को कम नहीं करता है। आप विडियो को बहुत आसानी से 1080 P resolution में एक्सपोर्ट कर सकते हैं। Youcut विडियो एडिटिंग ऐप्स में ढेर सारा इफेक्ट्स और फिल्टर्स है। जिसका आप अपनी विडियो में इस्तेमाल कर सकते है। इसके साथ आप विडियो में कहीं भी टेक्स्ट जोड़ सकते है। विडियो एडिटिंग में विडियो को कट और स्प्लिट करने की सबसे अधिक जरुरत होता है। Youcut ऐप्स में बहुत आसानी से विडियो को कट और स्प्लिट किया जा सकता है। एक यूट्यूबर (Youtuber) को अपने विडियो रिकॉर्ड करने के बाद बैकग्राउंड म्यूजिक या अलग से voice क्लिप जोड़ने की आवश्यकता होती है। Youcut ऐप्स की सहायता से बहुत आसानी से विडियो में म्यूजिक या voice जोड़ा जा सकता है।


Youcut ऐप्स की सहायता से विडियो को रोटेट (Rotate) भी कर सकते हैं और फ्लिप (Flip) ऑप्शन की सहायता से विडियो को उल्टा कर सकते है। इसमें विडियो की स्पीड को कम या ज्यादा किया जा सकता है।

इसमें फोटो, लोगो, स्टीकर आदि लगा सकते है। youcut ऐप्स में एक और अच्छा फीचर इसका क्रॉप फीचर है। जिससे आप विडियो को किसी भी साइज़ में क्रॉप कर सकते हैं। इसमें यूट्यूब, instagram स्टोरी के लिए पहले से हिं ऑटो क्रॉप ऑप्शन भी है।



2. KineMaster



KineMaster बहुत हिं अच्छा विडियो एडिटिंग ऐप्स है। KineMaster का उपयोग करना बहुत हिं आसान है। KineMaster विडियो को 16:9 Youtube के लिए, 9:16 Instagram और Facebook के लिए, 1:1 में विडियो एक्सपोर्ट कर सकते है। KineMaster में ऐड किया हुआ फोटो और विडियो का opacity कम कर सकते है। ऐड किया हुआ फोटो में एनीमेशन लगा सकते है। इम्पोर्ट किया हुआ विडियो को क्रॉप कर सकते हैं और फ़िल्टर भी लगा सकते हैं।

KineMaster ढेर सारा फिल्टर्स और इफेक्ट्स उपलब्ध है जिसका इस्तेमाल विडियो में किया जा सकता है। इस ऐप्स में ढेर सारा टेक्स्ट फॉण्ट उपलब्ध है। इसमें फॉण्ट का आकार, रंग, स्टाइल को बदल सकते है और बहुत हिं आसानी से विडियो में उपयोग कर सकते है। KineMaster में टेक्स्ट में एनीमेशन भी लगा सकते हैं। इस ऐप्स में voice क्लिप और म्यूजिक लगाने का भी आप्शन है जिसकी सहायता से विडियो एडिट करते समय विडियो में voice और म्यूजिक जोड़ सकते है। KineMaster में पहले से कुछ म्यूजिक उपलब्ध है जिसे आप अपने विडियो में लगा सकते हैं।


KineMaster की मदद से YouTube के लिए बहुत अच्छा इंट्रो बना सकते है। KineMaster विडियो एडिटिंग ऐप्स के मदद से विडियो के बीच में लाइक, सब्सक्राइब और शेयर टेम्पलेट भि लगा सकते है।


आप KineMaster में Chromakey का उपयोग कर के Greenscreen background भी हटा सकते हैं। KineMaster में विडियो को 480 P से 1440 P resolution तक एक्सपोर्ट किया जा सकता है।



3. PowerDirector



PowerDirector भी बहुत अच्छा विडियो एडिटिंग ऐप्स है। Power Director में भी YouTube, Instagram और Facebook के लिए 16:9, 9:16, 1:1 में विडियो एक्सपोर्ट कर सकते है। इस ऐप्स में गूगल ड्राइव से भी इम्पोर्ट कर सकते है। इस ऐप्स में विडियो को अच्छा क्वालिटी या original क्वालिटी में भी save कर सकते है। PowerDirector विडियो एडिटिंग ऐप्स में ढेर सारा एडजस्टमेंट टूल उपलब्ध है। अगर विडियो में कोई व्यक्ति है तो उसके स्मूथ किया जा सकता है।


PowerDirector में ढेर सारा फिल्टर्स और इफेक्ट्स भी है। इसमें विडियो का स्पीड भी कम या ज्यादा किया जा सकता है। PowerDirector ऐप्स में भी विडियो को क्रॉप कर सकते हैं। लेकिन YouCut ऐप्स की तरह क्रॉप नहीं किया जा सकता है। KineMaster की तरह PowerDirector में भी विडियो को 16:9 में इम्पोर्ट किया गया है तो क्रॉप करने के बाद भी 16:9 में हिं रहता है। KineMaster और PowerDirector में विडियो क्रॉप करने का मतलब विडियो के साइड पार्ट को हटाकर विडियो को zoom करना है जबकि YouCut में विडियो को किसी भी साइज़



4. InShot



Inshot बहुत हिं अच्छा विडियो एडिटिंग ऐप्स है। इसमें Auto cropping feature है। इसका मतलब आप अपने विडियो को अपने जरुरत के साइज़ में क्रॉप कर सकते है।


Funny विडियो बनाने केलिए InShot एक बहुत अच्छा ऐप्स है क्यूंकि इस ऐप्स में ढेर सारा शोर्ट साउंड इफेक्ट्स उपलब्ध है जिसे आप अपने विडियो में लगा सकते हैं। जैसा की आप जानते हैं की YouTube पर 16:9 साइज़ के विडियो अपलोड होता है। यदि आपका विडियो 16:9 साइज़ का नहीं है तो विडियो स्क्रीन में फीट नहीं होता है और विडियो के चारो ओर ब्लैक पार्ट आ जाता है। InShot की मदद से उन ब्लैक पार्ट का कलर बदल सकते हैं या ब्लर टेम्पलेट लगा सकते है।

InShot में बहुत अधिक मात्रा में फ़िल्टर, इफेक्ट्स और स्टीकर उपलब्ध है। आप अपनी विडियो में InShot की गैलरी से म्यूजिक भी लगा सकते हैं। इस ऐप्स में भी टेक्स्ट ऐड कर सकते हैं। विडियो को Rotate या Flip भी कर सकते हैं। विडियो की स्पीड कम या ज्यादा का सकते हैं। विडियो को zoom कर सकते हैं।


InShot के Latest Version में Undo का भी features add कर दिया गया है।



5. Quik



Quik App भी एक अच्छा विडियो एडिटिंग ऐप्स है। इसमें बहुत आसानी से विडियो को Cut या Split किया जा सकता है। Quik ऐप्स में भी ढेर सारा इफेक्ट्स है लेकिन दुसरे ऐप्स के इफेक्ट्स से इस ऐप्स का इफेक्ट्स अलग है।


इसके अलग और अच्छे इफेक्ट्स की वजह से यह एक पोपुलर ऐप्स बन गया है। अगर आपको विडियो में इफेक्ट्स लगाना पसंद है तो ये ऐप्स आपके लिए बहुत हिं अच्छा ऐप्स है। Quik में फोटो का इस्तेमाल करके विडियो बना सकते हैं। इसमें टेक्स्ट, म्यूजिक, song और स्टीकर भि लगा सकते हैं।




तो ये थे कुछ सबसे अच्छे विडियो एडिटिंग ऐप्स जो आपको अच्छी क्वालिटी के विडियो एडिट करने में मदद कर सकता है। यदि आपको लगता है की मुझे किसी अन्य ऐप्स के बारे में भी बताना चाहिए तो कमेंट कर के बता सकते हैं और अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो लाइक करें और अपने दोस्तों को शेयर करें। जिससे उन्हें भी अच्छे विडियो एडिटिंग ऐप्स के बारे में जानकारी मिले।


आपने इस पोस्ट को पूरा पढ़ा इसके लिए धन्यबाद !


Comments


© Copyright
bottom of page