top of page
Swirl

सर्दियों के मौसम में बेहद फायदेमंद है उबले अंडे, सेहत को होते हैं कमाल के फायदे | Go my class

Updated: Dec 7, 2021

सर्दियों के मौसम में उबले अंडे खाने के फायदे


सर्दियों में अंडे खाना बेहद फायदेमंद शाबित होता है। सर्दियों के मौसम में रोजाना 2 अंडे का सेवन करने से शरीर को गर्माहट देता है। सर्दियों में अंडे खाने से सामान्य जुकाम का खतरा भी कम होता है। अंडे के सेवन से बैक्टेरिया की वजह से होने वाली बीमारियां भी नहीं होती है। बच्चों को सर्दी के मौसम में रोजाना एक अंडा का सेवन जरुर करना चाहिए।


सर्दियों में कम तापमान की वजह से शरीर को विशेष ऊर्जा की जरुरत होती है। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है इसलिए अंडा खाना आपके सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन सर्दियों में अंडे का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में शरीर (बॉडी) को गर्म रखने के लिए इस तरह के फ़ूड की जरुरत होती है। जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम और कार्ब्स की संतुलित मात्रा हो। इसके अलावा सर्दियों में शरीर को विटामिन डी और विटामिन बी 12 का पोषण देने वाला फ़ूड की ज्यादा आवश्यकता होती है। अंडे का सेवन सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद इसलिए होता है क्योंकि यह शरीर को गर्माहट देने वाला होता है। अंडे का सेवन स्किन, आँख और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा भी अंडे खाने के कई फायदे होते हैं लेकिन अंडे को लेकर कुछ सवाल भी होते हैं। जैसे सर्दियों में अंडे क्यों खाना चाहिए और एक दिन में कितने अंडे का सेवन करना चाहिए ? आइए जानते हैं इस तरह के सभी सवालों के जवाब....................


सर्दियों में अंडे क्यों खाना चाहिए ?


आपने यह कहावत तो सुनी हीं होगी कि संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। वैसे तो यह कहावत पश्चिमी देशों से आई है, जहां हमेशा ठंड रहती है। हाल हीं में हुए एक शोध के अनुसार ठंड के समय में अंडे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। शोध के अनुसार सर्दियों में अंडे का सेवन बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है.

एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे की चिकनाई मोटापे और डायबिटीज के खतरे को कम करता है। अंडे में पायी जाने वाली चिकनाई पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ शरीर को गर्माहट भी देती है।


अंडे में क्या पाया जाता है ?


एक उबले अंडे के सेवन से 77 कैलोरी ऊर्जा मिल सकती है। इसके अलावा अंडे में 0.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 5.3 ग्राम वसा, 1.6 ग्राम सैचुरेटेड फैट, 2 ग्राम मोनोसैचुरेटेड फैट, 212 मिलीग्राम कोलेस्ट्रोल, 6 ग्राम प्रोटीन, 6 प्रतिशत विटामिन ए, 15 प्रतिशत विटामिन बी 2, 9 प्रतिशत विटामिन बी 12, 7 प्रतिशत विटामिन बी 5, 86 मिलीग्राम फॉस्फोरस और 22 प्रतिशत सेलेनियम पाया जाता है। चूंकि सर्दी के मौसम में शरीर का अंदुरुनी तापमान घट जाता है, जिसे बढ़ाने के लिए बॉडी को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है और अंडा इसी कमी को पूरा करने में मददगार होता है।


अंडे सेवन करने के वो फायदे जो इसे बनाते हैं सबसे सेहतमंद फ़ूड


विटामिन डी की कमी को करता है दूर


सर्दियों के मौसम में विटामिन डी की कमी होने लगती है। कम धुप होने की वजह से शरीर को विटामिन डी प्रयाप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है। ऐसे में हड्डियां कमजोर होने लगती है और जोड़ों में दर्द होने लगता है। इसलिए शरीर को विटामिन डी के पोषण के लिए सर्दियों में अंडे का सेवन जरुर करना चाहिए।


आयरन की कमी को करता है दूर


अंडे में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंडे का सेवन शरीर की थकान को कम करता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो उसे पूरा करने के लिए अंडे का पीले वाले हिस्से को जरुर खाएं। यदि आपको चक्कर आते हैं तो इसके लिए अंडा का सेवन बहुत उपयोगी होगा।

बैक्टीरिया से भी बचाता है अंडा


सर्दियों में ज्यादातर बीमारियां बैक्टीरिया से होती है। अंडे में पाये जाने वाले कुछ खाश यौगिक बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाने में मददगार होते हैं।


इम्युनिटी बूस्ट करता है अंडा


प्रतिदिन एक उबले हुए अंडे का सेवन करने से शरीर मजबूत बनी रहती है। अंडे में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, प्रोटीन और कई पोषक तत्व होते हैं जो इम्युनिटी को स्ट्रौंग बनाने में असरदार होते है।


दिल की सेहत के लिए अंडा


अंडे में अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है। अंडे में पाये जाने वाला कोलेस्ट्रॉल दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है क्योंकि यह डाइटरी कोलेस्ट्रॉल होता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। यही कारण है कि अंडा दिल को स्वस्थ रखता है।


आँख और दिमाग के लिए अंडा


अंडे में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आँख और दिमाग की सेहत के लिए आवश्यक है। अंडे में कोलिन रसायन पाया जाता है जो तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है और याद्दाश्त को भी बढ़ाता है। अंडे में विटामिन ए पाया जाता है जो आँख की सेहत के लिए जरुरी होता है।


प्रोटीन से भरपूर होता है अंडा


एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होता है और आपको ताकत मिलता है। शरीर में कोशिकाओं की मरम्मत का काम प्रोटीन हीं करता है।

एक दिन में कितने अंडे खाना चाहिए


एक रिसर्च के अनुसार एक स्वस्थ इंसान को एक दिन में कम से कम दो अंडे खाने चाहिए। अगर आप जिम जाते हैं या हार्ड वर्कआउट करते हैं तो आप एक दिन में 4 से 6 अंडे भी खा सकते हैं। बच्चों को एक से अधिक अंडे नहीं खिलाना चाहिए।


अंडे खाने के बाद न करें इसका सेवन


अंडे खाने के बाद आपको खाना नहीं खाना चाहिए। उबले हुए अंडे खाने के बाद कभी भी नींबू नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से हमारे शरीर में रिएक्शन होता है और हमारी पाचन क्रिया से सम्बंधित कई प्रकार के समस्या होने लगती है। इससे दिल से सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है।



तो ये थे कुछ अंडे से होने वाले फायदे और नुकसान। अगर आपको लगता है कि मुझे स्वास्थ से जुड़ी और भी जानकारियाँ आपके साथ साझा करना चाहिए तो कमेंट कर के हमें बता सकते हैं। आसा करता हूँ ये जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, अगर ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को लाइक करें और अपने दोस्तों को शेयर करे, जिससे उन्हें भी इस पोस्ट से लाभ हो।


आपने इस पोस्ट को पूरा पढ़ा इसके लिए धन्यबाद !





Comments


© Copyright
bottom of page